आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। पार्टनरशिप आप सोच समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ अवश्य देंगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने परिवार में सदस्यों से अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।
मंत्र जाप: तुला राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय 'ॐ गणजिते नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
उपाय: बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। इसके बाद बांसुरी को उत्तर दिशा में स्थित कमरे में रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।