आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने से आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपने आर्थिक प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप किसी पूजा पाठ आदि का अपने घर में आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। किसी काम को आप भाग्य के भरोसे ना छोड़े। प्रॉपर्टी में यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील अटक सकती है। आपका बिजनेस में भी पार्टनरशिप से आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप अपनी आंख व कान खुले रखकर कामों में आगे बढ़ें। काम समय से पूरा न होने के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी।
उपाय
- उपाय- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नामों का मंत्र जप करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
- हर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।