आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने से आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपने आर्थिक प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप किसी पूजा पाठ आदि का अपने घर में आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे तक लेकर जाएंगे। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती हैं। आपकी आस पड़ोस में किसी बात को लेकर कहा सुनी होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें और आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
उपाय- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नामों का मंत्र जप करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
हर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।