फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल के राशि परिवर्तन से बना अंगारक योग, कैसा होगा इसका प्रभाव

Mon, 06 Dec 2021 02:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mangal Rashi Parivartan 2021: राहु के साथ मंगल की युति अंगारक नाम का अशुभ योग बनाएगा। आइए जानते हैं कैसे बनता है अंगारक योग और क्या होगा इसका प्रभाव
विज्ञापन
मंगल के राशि परिवर्तन से बना अंगारक योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगल ग्रह तुला राशि से निकालकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में 16 जनवरी तक विराजित रहेंगे। ज्योतिषविदों के अनुसार यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के साथ पूरी दुनिया पर भी प्रभाव डालेगा। मंगल ग्रह के परिवर्तन से मौसम में बदलाव होगा। मंगल ग्रह भूमि, सेना, उत्साह आदि का कारक ग्रह है। जहां मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन एक तरफ शुभ फल प्रदान करेगा वहीं दूसरी ओर इस परिवर्तन से प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बना रहेगा। राहु के साथ मंगल की युति अंगारक नाम का अशुभ योग बनाएगा। आइए जानते हैं कैसे बनता है अंगारक योग और क्या होगा इसका प्रभाव

विज्ञापन
Trending Videos

राहु और केतु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कैसे बनता है अंगारक योग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में अंगारक दोष का निर्माण उस स्थिति में होता है जब एक ही भाव में मंगल ग्रह और राहु-केतु आ जाते हैं। इस योग के प्रभाव से जातकों के स्वभाव में परिवर्तन दिखाई देने लगता है। व्यक्ति के मस्तिष्क में गुस्से का भाव ज्यादा आ जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है।

अंगारक योग का प्रभाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
क्या होगा अंगारक योग का प्रभाव
मंगल-राहु की युति से अंगारक योग बन रहा है। चूंकि यह अशुभ योग है इस वजह से देश के कुछ हिस्सों में हिंसा, प्रदर्शन और यातायात दुर्घटनाएं बढ़ने की संभावना है। प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, तूफान या भूमि स्खलन आदि होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे हृदय रोग, चोट, जलना और ब्लड प्रेशर आदि की बीमारियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा संपत्ति आदि मामलों में तेजी भी आने की संभावना है। जमीनों के दामों में अचानक उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।

राशियों पर अंगारक योग का प्रभाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
राशियों पर अंगारक योग का प्रभाव
मंगल ग्रह का ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों वाले लोगों पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में तरक्की मिलने की संभावना है। वहीं, कर्क, कुंभ और मीन राशि वालों पर मंगल का मिला-जुला असर दिखेगा। यानी सफलता तो मिलेगी लेकिन खर्चा, मेहनत और भागदौड़ भी रहेगी। लेकिन मेष, वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने कि जरूरत है। आप पर मंगल का अशुभ असर रहेगा। इन राशियों के लोगों को सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

अशुभ प्रभाव दूर करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इन उपायों से अंगारक योग का दुष्प्रभाव करें कम
  • यदि आपको मंगल का अशुभ प्रभाव काम करना है तो आपको शहद कहकर घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलना चाहिए।
  • मंगलवार को तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करें।
  • स्नान करते समय पानी में लाल चंदन अवश्य मिलाएं।
  • यदि संभव हो तो मसूर की दाल दान करें।
  • हनुमान जी को लाल फूल अर्पण करें और साथ ही उन्हें सिंदूर भी चढ़ाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें