फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   pm shinzo abe introduce plan for doing overwork by people in japan but critics slams it

ओवरटाइम से हार्टअटैक? इस देश ने उठाया गंभीर कदम

Thu, 20 Apr 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 20 Apr 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
pm shinzo abe introduce plan for doing overwork by people in japan but critics slams it
ओवरवर्क

जापान में ओवरवर्क की वजह से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। ज्यादा काम के चलते कुछ हार्ट अटैक की वजह से तो कुछ इससे परेशान होकर आत्महत्या कर लेते हैं। इसी को लेकर जापान ने एक योजना बनाई है जिसे आलोचकों ने अस्वीकार किया है। ओवरवर्क की वजह से हो रहीं मौतों के चलते टोक्यो ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट कम करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्ट्रेस दूर करने में मदद करते हैं ये योगासन, आसान है करने का तरीका
विज्ञापन


जापान की एक बड़ी कंपनी में महीने में 100 घंटों से भी ज्यादा ओवरटाइम कर रहे एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद वहां के लोगों ने सरकार से इसका उपाय निकालने की बात की। उन्होंने बताया कि ओवर वर्क की वजह से लोगों की स्ट्रोक, हार्ट अटैक की वजह से मौत हो रही है। यहां तक कि कुछ लोग सुसाइड तक कर रहे हैं। इसी के चलते वहां के प्रधानमंत्री शिंजो एब ने एक पैनल गठित किया। यहां उन्होंने एक महीने में 100 घंटे ओवरटाइम की योजना लोगों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्मियों में रहना है कूल तो मोबाइल की कीमत में खरीदें ये AC

जापान के एक नेता ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि ये जापान के कर्मचारियों के लिए उठाया गया ये एक बड़ा कदम है। जापान के लेबर एसोसिएशन ने इस योजना को गलत बताया और कहा कि इसे सपोर्ट करना नामुमकिन है।

ये भी पढ़ें- नंबर वन बनने के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें

वहीं ओवरवर्क की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार के हेड ने भी इस योजना का समर्थन नहीं किया और कहा कि वे इसे कतई भी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को निपटाना जरूर चाहती है लेकिन ये कदम सही नहीं है। आगे बढ़ने की बजाय ये लोगों को और भी पीछे को ओर ले जाएगा।

ये भी पढ़ें- पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed