फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला : संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश ने हमले की निंदा की, कहा- हम सभी को न्याय दिलाएंगे, अंतरराष्ट्रीय आयोग ने भी उठाया मामला

Thu, 21 Oct 2021 07:59 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश में 13 अक्तूबर से हिंदुओं के दुर्गा पूजा पंडाल और मंदिरों पर कट्टरपंथियों की तरफ से हमले किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदु समुदाय के अनुसार इन हमलों में अब तक 10 से ज्यादा  लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा मंदिरों को तोड़ा गया है। 
विज्ञापन
फोटो बांग्लादेश के बांदरबन जिले की है। यहां भी हिंदुओं पर कट्टरपंथी मुसलमानों ने हमला किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले की संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) में बांग्लादेश ने निंदा की है। यूएन में बांग्लादेश की स्थायी सदस्य रबाब फातिमा ने कहा, 'हम हिंदू समुदाय पर हो रहे जघन्य हमलों की निंदा करते हैं। पीड़ितों के साथ हमारी सहानुभूति और शोक है। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। यह हमारा संवैधानिक प्रतिज्ञा है कि हम अपने देश में सभी धर्मों में विश्वास रखने वालों की स्वंत्रता की रक्षा करें।' 
विज्ञापन

उधर, अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने भी हमलों को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा कि हिंदू विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। आयोग के अध्यक्ष नादिन मेंजा ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ भड़की हिंसा गंभीर रूप से परेशान करने वाली है।  

यूएन ने कहा- ये हमले मूल्यों के खिलाफ हैं
बांग्लादेश में यूनाइटेड नेशंस की रेजिडेंट कोआर्डिनेटर मिया सेप्पो ने भी हमलों की निंदा की। कहा, 'हाल में हिंदुओं पर हुए हमले संविधान के मूल्यों के खिलाफ है। हमने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। पीड़ितों को न्याय मिले इसके लिए सही जांच होनी चाहिए। हम सभी मिलकर इसके खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे।'  
विज्ञापन


पीएम की तारीफ की
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) के अध्यक्ष नादिन ने बांग्लादेश सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की तारीफ भी की। कहा, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंसा रोकने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की। इसकी हम सराहना करते हैं। रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण देने पर भी अमेरिकी राजनयिक पीटर डी हास ने पीएम शेख हसीना की तारीफ की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें