फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Africa: इस एयरपोर्ट पर एक ही दिन दो विमानों के साथ हादसे, एक का लैंडिंग गियर टूटा, एक का विंग इमारत से टकराया

Sat, 02 Dec 2023 10:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडोमा

सार

30 यात्रियों के साथ यूनाइटेड एयर जांजीबार विमान जांजीबार से उड़ान भरी। किकोबोगा में लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान का मुख्य लैंडिंग गियर टूट गया, जिससे विमान रनवे से हट गया और नोज गियर और दोनों पंखों के सहारे रूक गया।
विज्ञापन
Aircraft Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में एक ही दिन हवाईअड्डे पर दो नाटकीय घटना देखने को मिली। यह घटना मंगलवार की है, जब तीन क्रू सदस्यों समेत 30 यात्रियों के साथ यूनाइटेड एयर जांजीबार विमान जांजीबार से उड़ान भरी। किकोबोगा में लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान का मुख्य लैंडिंग गियर टूट गया, जिससे विमान रनवे से हट गया और नोज गियर और दोनों विंग के सहारे रूक गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन


इस घटना के छह घंटे बाद किकोबोगा में एक और नाटकीय घटना देखने को मिली। दरअसल, करीबन इतनी ही यात्रियों के साथ एक अन्य विमान किकोबोगा से जांजीबार के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी। इसी दौरान विमान का नोज गियर टूट गया और विमान का दाहिना विंग एक इमारत से टकरा गया। हालांकि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

दोनों विमानों के नाटकीय घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए दोनों विमान कितना क्षतिग्रस्त हुआ इसकी जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने बताया कि दो ईएमबी-120 ब्रासिलिया विमान क्षतिग्रस्त हो गया। 5एच-एमजेएच का गियर टूट गया तो 5एच-एफएलएम का विंग इमारत से टकरा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें