फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: अमेरिका में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी ने इस्राइली दूतावास के बाहर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Sat, 02 Dec 2023 10:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अटलांटा पुलिस प्रमुख ने इस घटना को राजनीतिक प्रदर्शन का कट्टर रूप बताया उन्होंने कहा कि घटना के बाद इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत सही सलामत है और हमें यहां कोई खतरा नहीं दिख रहा। 
विज्ञापन
अमेरिका के अटलांटा में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी ने खुद को लगाई आग। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अटलांटा में एक फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी महिला ने खुद को आग लगा ली। बताया गया है कि महिला ने यह कदम इस्राइली वाणिज्य दूतावास के बाहर उठाया। हालांकि, मौके पर सुरक्षाकर्मियों की तरफ से आग बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल प्रदर्शनकारी की हालत गंभीर है। इस घटना में दूतावास के बाहर खड़ा गार्ड भी बुरी तरह जल गया। 
विज्ञापन

अटलांटा पुलिस प्रमुख ने इस घटना को राजनीतिक प्रदर्शन का कट्टर रूप बताया उन्होंने कहा कि घटना के बाद इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत सही सलामत है और हमें यहां कोई खतरा नहीं दिख रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें