फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर : इस्लामिक स्टेट के लड़ाके की आर्थिक मदद करने पर तीन साल 10 महीने की जेल

Fri, 10 Sep 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सिंगापुर

सार

सिंगापुर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को नागरिक मोहम्मद काजली सालेह को सीरिया की यात्रा करने जा रहे मलयेशियाई नागरिक अकील की पैसे देकर मदद करने के आरोप में सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
jailed
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में एक नागरिक मोहम्मद काजली सालेह को इस्लामिक स्टेट के लड़ाके की आर्थिक मदद करने पर तीन साल 10 महीने की सजा सुनाई गई है। सिंगापुर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को काजली को आतंकवाद (प्रतिबंधित वित्तपोषण) अधिनियम के तहत दो आरोपों के लिए दोषी ठहराया है। इसी अधिनियम के तहत उस पर लगे एक आरोप में सजा पर फैसला अभी विचाराधीन है। 

विज्ञापन


मोहम्मद कजाली सालेह ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा करने जा रहे मलयेशियाई नागरिक वान मोहम्मद अकील वान ज़ैनल आबिदीन,उर्फ अकील एक हजार सिंगापुरी डॉलर दिए थे। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार अकील आईएस का एक लड़ाका है।

मलयेशियाई अधिकारियों द्वारा 2019 में देश में आएस से जुड़े दो हमलों के लिए अकील को जिम्मेदार ठहराया गया था। चैनल न्यूज एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार,आतंकवादी बनने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विदेश जा रहे किसी व्यक्ति को यात्रा के लिए वित्तपोषण का सिंगापुर में यह पहला मुकदमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें