जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने टोक्यो और 18 अन्य क्षेत्रों में बढ़ रहे संक्रमण की वजह से आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की। फिलहाल अब नए मामले आने की रफ्तार कम हुई है।
जापान ने बृहस्पतिवार को टोक्यो और 18 अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस की वजह से लागू आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की। इसे सितंबर आखिर तक के लिए बढ़ाया है। यहां हाल में बढ़े संक्रमण की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भारी दबाव में हैं। हालांकि अब नए मामले आने की रफ्तार धीमी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को खत्म होने जा रहा आपातकाल मई में ओकिनावा से शुरू हुआ था और फिर बाकी शहरों में लागू हुआ। इससे पहले लोगों द्वारा स्वैच्छिक तौर पर कोविड अनुकूल आचरण न करने से मामले लगातार बढ़ रहे थे।
पद छोड़ने की घोषणा कर चुके जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि फिलहाल गंभीर संक्रमितों की संख्या बहुत अधिक है। महामारी प्रबंधन में खामियों की वजह से आलोचनाओं के शिकार होने के बाद उन्हाेंने पद छोड़ने और अगले चुनाव में शामिल न होने की घोषणा की थी।