फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के बयान पर बिफरा मालदीव, कहा- भारत हमारे हालातों को नहीं जानता

Fri, 23 Feb 2018 09:11 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maldives Emergency
विज्ञापन

इमरजेंसी की अवधि बढ़ाने पर भारत के बयान पर मालदीव बिफर गया है। भारत ने इसे असंवैधानिक करार दिया था। इसके जवाब में मालदीव ने कहा कि भारत जमीनी हकीकत को नहीं जानता है और इसे तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है। मालदीव ने कहा कि भारत हमारे राजनीतिक हालातों के बारे में अवगत नहीं है और उसका बयान हमारे संविधान और कानून की अनदेखी है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि मालदीव में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से गत 5 फरवरी को इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। पहले यह इमरजेंसी 20 फरवरी को खत्म होनी थी लेकिन सरकार ने ससंद में इमरजेंसी को 30 दिनों तक लागू रखने पर मंजूरी पा ली है। विपक्ष के विरोध के बावजूद इमरजेंसी को 30 दिनों तक लागू रखने पर मंजूरी पा ली है। 

भारत ने इमरजेंसी लागू करने के तरीके पर चिंता जाहिर करते हुए मालदीव के तरीके को असंवैधानिक बताया था। इस पर मालदीव के विदेश मंत्री का कहना है कि इसमें कोई संशय नहीं है कि मालदीव इतिहास की अब तक सबसे कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे मित्र और सहयोगी देश, भारत सहित। ऐसी कार्रवाई और बयान से बचें जो मालदीव की समस्या को निपटने में बाधा उतपन्न करे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें