फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

United Nations: 'भारत का युवा भविष्य बदल रहा है', संयुक्त राष्ट्र में बोलीं रुचिरा कंबोज

Sat, 02 Dec 2023 03:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

कंबोज ने कहा कि भारतीय युवाओं के कृषि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे अविष्कार इस बात का शानदार उदाहरण हैं कि तकनीक की मदद से किस तरह बेहतरी लाई जा सकती है और किस तरह से चुनौतियों को अवसरों में बदला जाता है। 
विज्ञापन
रुचिरा कंबोज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भारत की युवा आबादी दुनिया में सबसे बड़ी है। कंबोज ने कहा कि हमारे युवा भविष्य को आकार दे रहे हैं और तकनीक की मदद से स्थायी विकास लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में 1एम1बी एक्टिवेट इम्पैक्ट समिट में अपने संबोधन के दौरान रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत युवा शक्ति की बदलाव की ताकत में पूरा विश्वास रखता है। 
विज्ञापन


रुचिरा कंबोज ने कहा कि 2030 तक स्थायी विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ऊर्जा के स्त्रोतों को बढ़ाने, मौलिकता और युवा जनता के अविष्कार अहम हैं। भारत सबसे युवा आबादी वाला देशों में से एक है और हम सिर्फ भविष्य को बनते ही नहीं देख रहे हैं बल्कि हम भविष्य को नया आकार दे रहे हैं। कंबोज ने कहा कि भारतीय युवाओं के कृषि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे अविष्कार इस बात का शानदार उदाहरण हैं कि तकनीक की मदद से किस तरह बेहतरी लाई जा सकती है और किस तरह से चुनौतियों को अवसरों में बदला जाता है। 

इस कार्यक्रम का आयोजन यूएन के ग्लोबल कम्युनिकेशन विभाग ने एनजीओ 1एम1बी के साथ मिलकर किया था। ग्लोबल कम्युनिकेशन के डायरेक्टर ऑफ आउटरीच मेहर नसीर ने भी माना कि भारत एक युवा आबादी वाला देश है। उन्होंने बताया कि जापान की औसत आयु 48 साल, यूरोप की 44 साल और अमेरिका की औसत आयु 39 साल है। वहीं भारत की औसत आयु 28 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें