फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: भारत में बने स्प्रे में मिला जानलेवा बैक्टीरिया, अमेरिका में चार बीमार, दो लोगों की मौत

Sun, 24 Oct 2021 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में बने स्प्रे में मिला घातक बैक्टीरिया मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।   अमेरिका के लोक स्वास्थ्य एजेंसी ने दावा किया है कि इसकी वजह से अमेरिका में चार लोग बीमार पड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
स्प्रे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : media.defense.gov
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बने एरोमाथेरेपी के स्प्रे में बैक्टीरिया पाया गया है, जिसकी वजह से अमेरिका में चार लोग इस साल बीमार पड़ गए। उनमें से दो की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिका के लोक स्वास्थ्य एजेंसी ने दी है। यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा कि लाइब्रेरी की जांच में एरोमाथेरेपी स्प्रे ‘बेटर होम्स एंड गार्डेंस लैवेंडर एंड कैमोमाइल एसेंसिअल ऑयल इन्फ्यूस्ड एरोमाथेरेपी रूम स्प्रे विद जेमस्टोन्स’ में बुर्खोल्देरिया स्यूडोमालेई बैक्टीरिया पाया गया है। यह इतना खतरनाक है कि इससे चार लोग बीमार पड़ गए जबकि दो लोगों की इससे जान चली गई। 

विज्ञापन


सीडीसी ने दावा किया कि यह उसी तरह का बैक्टीरिया है जिससे इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में चार व्यक्ति बीमार हो गए थे। सीडीसी ने कहा कि स्प्रे छह अक्तूबर को जॉर्जिया निवासी एक व्यक्ति के घर में पाया गया जो जुलाई में बीमार पड़ा था। सीडीसी इस बात की लगातार जांच कर रही है कि क्या वह वहीं बैक्टीरिया है जो चार मरीजों में पाए गए थे। ये चारों मरीज जॉर्जिया, कंसास, टेक्सास और मिनेसोटा के हैं। चार में से दो रोगियों की मौत हो गई।

फरवरी से 21 अक्तूबर के बीच बिका दूषित स्प्रे
सीडीसी ने कहा कि मई में जब से एजेंसी को नमूने मिले हैं तब से वह रोगियों के रक्त नमूने की जांच के साथ ही चारों रोगियों के घर के आसपास की जमीन, जल और उपभोक्ता उत्पादों की जांच कर रही है। स्प्रे का एक नमूना इस हफ्ते पॉजिटिव पाया गया। दूषित स्प्रे को वॉलमार्ट के करीब 55 स्टोर और उसकी वेबसाइट पर फरवरी और 21 अक्तूबर 2021 के बीच बेचा गया। इसके बाद कंपनी ने स्प्रे के शेष बोतल और इससे जुड़े उत्पादों को स्टोर के साथ अपनी वेबसाइट से भी हटा लिया।
विज्ञापन


उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग और वॉलमार्ट ने लैवेंडर और कैमोमाइल रूम स्प्रे और इसी तरह के पांच अन्य उत्पादों को वापस लेने की अपील जारी की। जांच जारी है कि क्या इससे जुड़ा इत्र एवं ब्रांड से भी खतरा है अथवा नहीं।इसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें