फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: प्रेमिका ने प्रेमी से करवाया अपनी मां की हत्या, शव को सूटकेस में भरकर टैक्सी में डालने के दौरान फंस गए दोनों आरोपी

Tue, 24 Aug 2021 11:17 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

शेफर ने कोर्ट में बहस के दौरान हत्या की बात कबूल की, लेकिन दावा किया कि वह शीला वॉन के साथ बहस के दौरान खुद का बचाव कर रहा था।  शेफर ने कहा कि वॉन इस बात से नाखुश थी कि उनकी बेटी गर्भवती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो मां की हत्या की और फिर उसके शव को सूटकेस में भरकर टैक्सी में डालकर फरार हो गए ।हालांकि, इस वारदात में युवती और उसके  ब्वॉयफ्रेंड को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। फिलहाल दोनों जेल में है। 
विज्ञापन


दरअसल,  इंडोनेशिया में हीथर मैक नाम की युवती टॉमी शेफर से प्यार करती थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती हीथर मैक गर्भवती हो गई। यह बात उसकी मां को पता चली, जिससे वह बेहद नाराज हुई और बेटी को घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी। मां की नाराजगी को देखकर बेटी हीथर परेशान चल रही थी , फिर उसने प्रेमी टॉमी शेफर के साथ मिलकर 2015 में 62 वर्षीय शीला वॉन मैक को हत्या करने का प्लान तैयार किया।

अच्छे व्यवहार के लिए जल्द ही होगी रिहा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हीथर और शेफर की शीला वॉन से बाली के होटल में तीखी बहस हुई। इसके बाद शेफर ने हीथर की मां शीला वॉन के सिर पर धारदार चीज से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को ठिकाना लगाने के लिए सूटकेस में भरकर जंगल में फेंकने का प्लान बनाया। टैक्सी में शव ले जाते समय दोनों पकड़े गए। इस केस में हीथर को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जबकि उसके ब्वॉयफ्रेंड टॉमी को 18 साल की सजा हुई। हालांकि, हीथर के अच्छे व्यवहार को देखते हुए उसे जल्द ही बाली की जेल से रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन


बेटी के गर्भवती होने से नाराज चल रही थी मां
शेफर ने कोर्ट में बहस के दौरान हत्या की बात कबूल की, लेकिन दावा किया कि वह शीला वॉन के साथ बहस के दौरान खुद का बचाव कर रहा था।  शेफर ने कहा कि वॉन इस बात से नाखुश थी कि उनकी बेटी गर्भवती है। कोर्ट में बहस के दौरान हीथर के वकीलों ने कहा कि जब शीला वॉन पर हमला किया गया तो हीथर बाथरूम में छिप गई थी, लेकिन हत्या के बाद उसने शव को सूटकेस में भरने में मदद की थी। बताया जा रहा है कि अक्तूबर 2021 में उसे रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें