फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानी पॉप स्टार: आर्यना सईद बोलीं - पाकिस्तान की फंडिंग रोके दुनिया, तालिबान को दे रहा ट्रेनिंग

Tue, 24 Aug 2021 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानी पॉप स्टार आर्यना सईद इस समय अफगानिस्तान से बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने वहां के हालातों पर बात की। कहा कि सबसे ज्यादा बुरा हाल महिलाओं का है। उन्होंने कहा कि मैं भले ही बाहर हूं, लेकिन अफगान नागरिकों की आवाज बनती रहूंगी। 
विज्ञापन
Aryana Sayeed - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान से बाहर आने के बाद पॉप स्टार आर्यना सईद ने अपना दर्द साझा किया है। एएनआई से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं भले ही अफगानिस्तान से बाहर हूं, लेकिन उन महिलाओं के लिए चिंतित हूं, जो अभी भी वहां पर फंसी हुई हैं। तालिबान ने हमें 20 साल पीछे धकेल दिया है। हम वहीं खड़े हो गए हैं, जहां से हमने शुरू किया था।

विज्ञापन


पाकिस्तान को अलग-थलग करने की अपील 
आर्यना ने कहा कि तालिबान के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। यह किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान ही तालिबानी आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा था। उनके बेस कैंप भी पाकिस्तान में हैं। मैं दुनिया के सुपरपॉवर देशों से अपील करती हूं कि पाकिस्तान को फंड न दें, उसके फंड पूरी तरह से रोक दें। क्योंकि, पाकिस्तान उस पैसे से तालिबान और आतंक को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल में इसके वीडियो भी सामने आए हैं, जब तालिबानियों को पाकिस्तान में देखा गया है। मैं इस बात से निराश हूं कि हमारे राष्ट्रपति अशरफ गनी हमें पाकिस्तान और तालिबान के हाथ में इस तरह छोड़ कर भाग गए। 



अफगानिस्तान को इस हाल में न छोड़ें 
पॉप स्टार आर्यना ने कहा कि अमेरिका ने अलकायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठन को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान में कदम रखा था। उसने करोड़ों डॉलर खर्च किए, कई सैनिकों ने जान गंवाई और अब अचानक से वह पीछे हट गया और अफगानिस्तान को इस हाल में छोड़ दिया। उन्होंने अपील की कि दुनिया, अफगानिस्तान को इस हाल में न छोड़े। तालिबान को वहां से खदेड़ने में मदद करे। 
विज्ञापन


पूरे देश की तरफ से भारत की शुक्रगुहार हूं 
अफगानी पॉप स्टार ने कहा कि भारत, अफगानिस्तान का अच्छा पड़ोसी रहा है। उसने हमेशा से अच्छे दोस्त की तरह हमारी मदद की। जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया, तब भारत ने न केवल अपने नागरिकों बल्कि अफगानियों को भी बाहर निकालने में मदद की। मैं पूरे अफगानिस्तान की तरफ से भारत का शुक्रिया अदा करती हूं। क्येांकि, उसने जो किया वह कोई नहीं करता।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें