फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में कोरना: विश्व में संक्रमितों की संख्या सात लाख के पार, 33000 से अधिक की हुई मौत

Mon, 30 Mar 2020 07:34 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस वायरस से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो चुकी है। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी से अब ठीक हो गई हैं। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक 6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं इससे अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में मृतकों की संख्या 2000 और इटली में 10,000 से अधिक हो चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में इससे रविवार को पहली मौत हुई है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के कहर का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके इटली में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। वहां इस जानलेवा महामारी का इलाज कर रहे डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। अभी तक इटली में कुल 51 डॉक्टरों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। 

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

ट्रंप की चेतावनी 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले दो हफ्ते में मृत्यु दर में बढ़ोतरी का अंदेशा जताया है।  उन्होंने इसे लेकर सभी से सावधानी बरतने को कहा है और लोगों से दिशानिर्देशों का दृढ़ता से पालन करने की अपील की है। 

अमेरिका में बढ़े सोशल डिस्टैन्सिंग के दिशानिर्देश 
  •  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल डिस्टैन्सिंग के दिशानिर्देशों को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

मेक्सिको में चार मौतें
  • मेक्सिको में 145 नए संक्रमित पाए गए हैं, वहीं देश में चार नई मौतें भी हुई हैं। 

विश्व में संक्रमितों की संख्या सात लाख पार, 33000 से अधिक मौतें
  • दुनियाभर में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 712995 हो गई।  पिछले 24 घंटे में यहां 49913 नए मामले सामने आए।  वहीं इस जानलेवा वायरस की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 33598 हो गई। 

फ्रांस में 24 घंटे में 292 मौतें
  • फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 292 मौतें हुई हैं जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2606 हो गई है। 

मॉस्को मेयर का आदेश खुद को करें आइसोलेट
  • कोरोना वायरस के चलते मॉस्को मेयर ने सभी रेजीडेंसी वालों को आत्म-पृथक रहने का आदेश दिया है। 

अमेरिका में कोरोना वायरस से दो लाख लोगों की जानें जा सकती हैं
  • अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एंथनी फॉसी ने रविवार को आशंका जताई है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक से दो लाख जानें जा सकती हैं। मगर साथ ही यह भी कहा है कि यह एक अनुमान है, जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए है।
यूके में अगले छह महीने तक जीवन नहीं रहेगा सामान्य
  • कोरोना वायरस की वजह से ब्रिटेन का बुरा हाल है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक एक अधिकारी का कहना है कि यहां का जीवन अगले छह महीने या उससे अधिक तक सामान्य नहीं हो सकता है।
यूनाइटेड किंगडम में मरने वालों की संख्या 1228
  • आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस के पॉजिटिव टेस्ट के बाद मरने वालों की संख्या 1,228 हो गई, जिसमें 209 की वृद्धि हुई है।

कोरोना संकट की वजह से वित्त मंत्री थॉमस शेफर ने की आत्महत्या
  • जर्मनी के एक मंत्री ने कोरोना संकट की चिंताओं के कारण आत्महत्या कर ली। जर्मनी के हेस्से राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शेफर एक रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से आत्महत्या की है। वह कोरोना संकट के चलते आर्थिक गिरावट से बहुत चिंतित थे।

नेपाल में लॉकडाउन सात अप्रैल तक बढ़ा
  • कोरोना के कारण नेपाल में लॉकडाउन सात अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इससे पहले लॉकडाउन की आखिरी तारीख 31 मार्च तक ही थी। 

उरुग्वे में कोरोना के संक्रमण से पहली मौत
  • उरुग्वे में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को पहली मौत हुई। सरकार ने बताया कि मृतक पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी थे।
  • राष्ट्रपति के सचिव अल्वारो डेलगाडो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'उरुग्वे में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत की घोषणा करते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है।' 
  • उन्होंने मृतक का नाम रोडोल्फो गोंजालेज रिसोट्टो बताया। बता दें कि उरुग्वे में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 304 मामलों की पुष्टि हुई है।
स्पेन में 24 घंटे में रिकॉर्ड 838 लोगों की मौत
  • स्पेन ने रविवार को गत 24 घंटों में रिकॉर्ड 838 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत की पुष्टि की। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद 6,528 हो गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्पेन में अबतक 78,797 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमितों की संख्या में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • कोरोना वायरस से इटली के बाद स्पेन दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं।
ईरान में 123 लोगों की और मौत,  मृतकों की कुल संख्या 2640 हुई
  • ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को और 123 लोगों की मौत हो गई जिससे अबतक देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,640 तक पहुंच गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 24 घंटे में 2,901 नये मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की तादाद 38,309 हो गई है।
  • उन्होंने बताया, सौभाग्य से 12,391 लोग जो कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अस्पतालों में भर्ती थे ठीक होकर अपने-अपने परिवारों में लौट चुके हैं।

अमेरिका में अस्पताल ने कोराना वायरस के इलाज का प्रयोग शुरू किया
  • अमेरिका के ह्यूस्टन के एक प्रमुख अस्पताल ने कोविड-19 से ठीक हुए एक मरीज का रक्त इस बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित एक रोगी को चढ़ाया है और यह प्रायोगिक इलाज आजमाने वाला देश का ऐसा पहला चिकित्सालय बन गया है।
  • घातक कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद दो सप्ताह से अधिक समय तक अच्छी सेहत में रहे एक व्यक्ति ने ब्लड प्लाज्मा दान दिया है।
  • इस व्यक्ति ने यह ब्लड प्लाज्मा ह्यूस्टन मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में ‘कोनवालेस्सेंट सीरम थेरेपी’ के लिए दिया है।
  • इलाज का यह तरीका 1918 के ‘स्पैनिश फ्लू’ महामारी के समय का है।

श्रीलंका में कोरोना वायरस से पहली मौत
  • श्रीलंका में रविवार को कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। यहां 65 साल के बुजुर्ग की इस वायरस से मौत हुई है वह पहले से मधुमेह से पीड़ित था।
  • स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक अनिल जयसिंघे ने बताया कि उस व्यक्ति का इलाज कोलंबो के संक्रामक रोग अस्पताल (IDH) में चल रहा था। वह पहले से उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग शख्स कोरोनावायरस रोगी के संपर्क में आया थो जो इतालवी पर्यटकों के एक समूह के संपर्क में था।
  • शनिवार तक, यहां 115 संक्रमित मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से एक की मौत हो गई और नौ व्यक्तियों को बीमारी से ठीक किया गया है, जबकि 199 लोग देश भर के अस्पतालों में बतौर संदिग्ध निगरानी में रखे गए हैं।

कोरोना वायरस से न्यूजीलैंड में पहली मौत
  • न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पीड़ित महिला की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास थी।
  • महिला को पिछले हफ्ते इंफ्लुएंजा की शिकायत के शक में वेस्ट कोस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था और ऐसे में अस्पताल कर्मचारियों ने बचाव सूट नहीं पहने थे।
  • इसके चलते, अस्पताल के 21 कर्मचारियों को दो हफ्तों के लिए पृथक रखा गया है।
  • न्यूजीलैंड में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 514 मामले सामने आए हैं।

भारत ने अफगानिस्तान स्थित वाणिज्य दूतावासों को काबूल भेजा
  • भारत ने अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते हेरात और जलालाबाद स्थित वाणिज्य दूतावासों से अपने राजनयिकों और स्टाफ सदस्यों को काबुल भेज दिया है।  



न्यूयॉर्क में प्राथमिक चुनाव टला, ट्रंप ने राज्य की सीमाएं सील करने का विचार बदला
  • अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य में लॉकडाउन (बंद) लागू करने पर विचार करने की घोषणा कर राज्य तथा पड़ोस के न्यू जर्सी और कनेक्टीकट के गवर्नरों को चौंका दिया था। हालांकि रात में उन्होंने अपना विचार बदल लिया और ट्वीट कर कहा कि यात्रा परामर्श जारी करना बेहतर उपाय है।
  • राज्य की सीमाएं सील करने की ट्रंप की टिप्पणी पर न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने इसे अवैध और युद्ध की संघीय घोषणा बताया था।
  • यात्रा परामर्श में इन तीन राज्यों के निवासियों से अगले दो हफ्ते तक बहुत जरूरी न होने पर किसी भी तरह की यात्रा से बचने की अपील की गई है।
  • इस बीच, कुओमो ने न्यूयॉर्क में होने वाली प्राइमरी (प्राथमिक चुनाव) को अप्रैल से टाल कर जून में कर दिया है।
  • वहीं नर्सों ने और अधिक सुरक्षित उपकरण मुहैया कराने की अपील की है तथा अधिकारियों के उन दावों को गलत बताया कि आपूर्ति पर्याप्त है।

कोरोना वायरस से स्पेन की राजकुमारी की मौत
  • कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई। दुनियाभर में कोरोना से किसी रॉयल परिवार में होने वाली यह पहली मौत है।
  • फॉक्स न्यूज के मुताबिक मारिया 86 साल की थीं। मारिया स्पेन के राजा फेलिम-6 की चचेरी बहन थीं।
  • मारिया के भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
  • यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
विज्ञापन

चीन में 45 नए मामले, मृतकों की संख्या 3300 हुई
  • चीन में शनिवार को 45 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक स्थानीय संक्रमण के प्रसार के मामले भी शामिल हैं।
  • कोरोना से चीन में मरने वालों की संख्या 3300 हो गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी कोरोना वायरस से ठीक हुईं
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी ने शनिवार को कहा कि मैं कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी से अब ठीक हो गई हूं।
  • उन्होंने कहा कि मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर दिए क बयान में कहा कि मैंने अपने डॉक्टर और ओटावा पब्लिक हेल्थ से इस बारे में क्लीयरेंस प्राप्त कर लिया है।

पाकिस्तान में 1500 संक्रमित 

  • पाकिस्तान में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 1500 हो गई।

अमेरिका में 2000 मौतें

  • अमेरिका की स्थिति गंभीर होती जा रही है, वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो चुकी है। वहीं यहां पर संक्रमितों की संख्या 122273 हो गई है।

दुनियाभर में 30 हजार मौतें 

  • दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 30 हजार के ऊपर चली गई है, इसमें दो तिहाई जानें यूरोप में गई हैं।

फ्रांस में 319 नई मौतें

  • फ्रांस में 319 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 2314 हुई।

48 घंटे में स्पेन में 1506 की मौत

  • उधर, स्पेन में भी पिछले 48 घंटे में रिकॉर्ड 1506 मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 5600 से ज्यादा हो गया है। ईरान में भी इस वायरस का कहर जारी है। वहां मौत के 139 नए मामले दर्ज किए गए हैं और अब कुल मरने वाले 2500 से ज्यादा हो गए हैं।
  • इटली मेें मरने वाले सभी डॉक्टर कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे थे और हाल ही में पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इटली में डॉक्टरों की यूनियन के अध्यक्ष फिलिपो अनेल्ली ने हाल ही में इसी खतरे को देखते हुए डॉक्टरों के लिए और ज्यादा सुरक्षा उपकरण मांगे हैं।

इटली में 10 हजार मौतें

  • शनिवार को इटली में 889 लोगों की मौत के साथ तादाद 10 हजार पार हो गई है। देश में 86,498 संक्रमित हैं, जबकि 10,950 ही ठीक हुए। उधर, स्पेन में 48 घंटे के दौरान 1506 लोगों की मौत की पुष्टि की। अब स्पेन में मृतक 5812 हो गए।
  • ईरान में भी शनिवार को 139 नई मौत के साथ मरने वालों की संख्या 2517 हो गई। देश में पीड़ितों की संख्या 35,408 मरीज हो गए हैं, जिनमें से 3,206 गंभीर हैं।

 

यहां पढ़ें 28 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट्स 
यहां पढ़ें 27 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स  

यहां पढ़ें 26 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 25 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 24 मार्च (मंगलवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 23 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 22 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 21 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 20 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 19 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 18 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें