सीआईए ने हाल ही में अपने वियना, ऑस्ट्रिया स्टेशनमास्टर को बर्खास्त कर दिया । वियना प्रमुख को हवाना सिंड्रोम मामलों में वृद्धि को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप है। एकअमेरिकी अखबार ने ने गुरुवार को बताया कि सीआईए ने हाल ही में अपने वियना, ऑस्ट्रिया स्टेशनमास्टर को आलोचना के बीच निकाल दिया कि व्यक्ति ने रहस्यमय हवाना सिंड्रोम मामलों में वृद्धि को गंभीरता से नहीं लिया। बता दें कि पिछले महीने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का वियतनाम दौरा भी इसी खतरे की वजह से कुछ वक्त के लिए टालना पड़ा था।
हालांकि, सीआईए के एक प्रवक्ता ने रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि एजेंसी दुनिया भर में अमेरिकी राजनयिक मिशनों में रहस्यमय बीमारी की दर्जनों संभावित घटनाओं को गंभीरता से लेती है। सीआईए के उप निदेशक डेविड कोहेन ने पिछले सप्ताह कहा था कि इसका कारण और स्रोत रहस्यपूर्ण है।
इलाज के लिए कर्मचारियों की बढ़ाई गई संख्या
सीआईए और पेंटागन सहित अमेरिकी सरकार ने मामलों की जांच और इलाज के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है। “हवाना सिंड्रोम”का मामला पहली बार क्यूबा की राजधानी में सामने आया था, इस बीमारी में नाक से खून, सिरदर्द, कमजोर दिखना और जी मचलाना समेत कई लक्षण हैं।
200 अमेरिकी अधिकारी इस बीमारी की चपेट में आए
इस महीने एजेंसी के निदेशक विलियम बर्न्स के साथ भारत की यात्रा करने वाले एक सीआईए अधिकारी ने हवाना सिंड्रोम के बारे में मीडिया को सूचना दी थी। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले बताया गया कि पीड़ित की पहचान नहीं की गई थी, जिसके बाद उसका इलाज किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 अमेरिकी अधिकारी और परिवार के सदस्य हवाना सिंड्रोम की चपेट में आ गए।
क्या है हवाना सिंड्रोम ?
हवाना सिंड्रोम बीमारी एक रहस्यमय वायरल है, जिसमें माइग्रेन, मतली, चक्कर, फीवर,याददाश्त चला जाना, आंखों की रोशनी कमजोर हो जाना, इम्यूनिटी पावर खत्म हो जाना शामिल हैं।
2016 में पहली बार क्यूबा की राजधानी में पायी गई बीमार
यह पहली बार 2016 में क्यूबा में पाया गया था। संयुक्त राज्य दूतावास के अधिकारियों ने इसका उजागर किया था। दूतावास के कर्मचारियों और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों और उनके परिवारों से जुड़े दर्जनों मामले हाल ही में वियना में दर्ज किए गए थे, लेकिन अज्ञात स्टेशन प्रमुख ने संदेह व्यक्त किया इस पर ध्यान नहीं दिया। इसे देखते हुए सीआईआई ने स्टेशन प्रमुख के खिलाफ कदम उठाया।
कहां-कहां मिले हैं मामले?
प्रतिष्ठित और सभ्या साज मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'हवाना सिंड्रोम' के मामले धीरे-धीरे पैर पसार रहे हैं। हर महाद्वीप से आने लगे हैं। क्यूबा के बाद चीन, जर्मन, ऑस्ट्रेलिया, ताईवान और यहां तक कि वाशिंगटन डीसी में भी इसके मरीज मिले। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के विएना से भी दर्जनों मामलों कों पता चला था। भारत में 'हवाना सिंड्रोम' के लक्षण नजर आने का यह पहला मामला है।