फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना कूटनीतिक बैठक : यूरोपीय संघ से भारत के बढ़ते सहयोग का रोमानिया को होगा लाभ, विदेश मंत्री जयशंकर की राय

Wed, 08 Sep 2021 04:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत व रोमानिया के बीच सालाना कूटनीतिक बैठक बुधवार को हुई। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मई में पीएम मोदी व ईयू के 27 नेताओं की शिखर बैठक में बनी सहमति का रोमानिया को लाभ होगा।
 
विज्ञापन
डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत रोमानिया के बीच सालाना कूटनीतिक वार्ता में कहा कि योरपीय संघ के साथ भारत के सहयोग में वृद्धि से यूरोपीय देश को लाभ होगा। उन्होंने मई माह में पीएम मोदी व यूरोपीय संघ के 27 नेताओं के बीच पुर्तगाल में हुई ऐतिहासिक शिखर बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के सहयोग के विस्तार से रोमानिया को महत्वपूर्ण लाभ होगा। 

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि शिखर बैठक के बाद एफटीए वार्ताओं की बहाली हुई है। इस संबंध में पहले ही कुछ प्रगति हो चुकी है। औपचारिक वार्ता इस महीने शुरू होगी। हम (भारत-यूरोपीय संघ) एक निवेश समझौते को जल्द पूरा करने और भौगोलिक संकेतकों पर समझौता करने पर भी सहमत हुए हैं। भारत-यूरोपीय संघ संपर्क साझेदारी इसके द्विपक्षीय निहितार्थों, गुणवत्तापूर्ण कार्यों और तीसरे देश की संभावनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। 
 
अफगानिस्तान व एशिया प्रशांत के मुद्दों पर भी बात
विदेश मंत्री ने कहा कि एफटीए वार्ता बहाल होने का एक और अच्छा नतीजा यह हुआ कि भारत व योरपीय संघ के बीच सामरिक संबंध मजबूत हुए हैं। यह महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मसलों जैसे अफगानिस्तान व भारत-प्रशांत संबंधों में जाहिर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें