फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौदा: ताइवान को 5,500 करोड़ के हथियार बेचेगा अमेरिका

Fri, 06 Aug 2021 07:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ताईपे

सार

अमेरिका ने जापान से दो मिसाइल संबंधी रक्षा सौदों को भी मंजूरी दी है। इनका कुल मूल्य करीब 1,445 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने बुधवार को करीब 5,500 करोड़ रुपए के हथियार ताइवान को बेचने की अनुमति दे दी है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अमेरिका ने यह अनुमति चीन के साथ जारी तनाव के दौरान दी है, जिसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा सहयोग एजेंसी ने बयान दिया कि सौदे के तहत ताइवान को 155 एमएम सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर सिस्टम और इससे संबंधित उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं। ताइवान ने कहा कि इससे देश की रक्षा व्यवस्था व मजबूत होगी।

चीन की ओर से इसके लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और यहां मौजूद सरकार को कई बार हमले की धमकी दे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने जापान से दो मिसाइल संबंधी रक्षा सौदों को भी मंजूरी दी है। इनका कुल मूल्य करीब 1,445 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

हिंद-प्रशांत को प्रभाव मुक्त रखने पर चर्चा
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईस्ट एशिया समिट में कहा कि वह आसियान के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रभाव मुक्त बनाए रखने पर काम करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें