अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में बढ़ रहे गन वॉयलेंस को रोकने की एक ऐसी सलाह दी है जिस पर उनके आलोचकों को एक बार फिर से उन पर निशाना साधने का मौका मिल सकता है। अमेरिका के डोनल्ड ट्रंप ने बंदूकों से होने वाली हिंसा पर व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूलों के पास गन फ्री ज़ोन ख़त्म करने और अध्यापकों को बंदूकों से लेस करने का समर्थन किया है।