अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रॉकेट्स से हमला किया गया। ये हमला तब हुआ जब अमेरिकी रक्षामंत्री जनरल जेम्स मैटिस अफगानिस्तान पहुंचे थे। अफगानी गृह मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं आतंकी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।