भारत ही नहीं पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रंग में डूबा है। न्यूयॉर्क में भी यूएन मुख्यालय योग दिवस की रोशनी में सराबोर दिखा। एक्टर अनुपम खेर ने इस मौके पर लाइट शो की शुरुआत की। भारतीय राजदूत और यूएन में भारत के स्थायी सदस्य सैयद अकबरुद्दीन भी यहां मौजूद थे।