फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: हमास ने तीन बंधकों का वीडियो जारी कर इस्राइल को दी चेतावनी

Mon, 15 Jan 2024 12:13 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

हमास ने युद्ध रोकने के लिए इस्राइल पर दबाव बनाने के लिए नई चाल चली है। उसने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें तीन इस्राइली बंधकों को दिखाया गया। हमास ने चेतावनी देते हुए नेतन्याहू सरकार से युद्ध को रोककर अपने लोगों को रिहा करवाने की बात कही है। वीडियो मात्र 37 सेकंड की है। इसमें जो बंधक दिखाए हैं उनकी पहचान 26 साल की नोआ अर्गामणि, 53 साल के योस्सी शराबी और 38 साल के इताई स्विर्स्की के रूप में हुई है। वीडियो के अंत में आतंकियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'कल हम आपको इन सभी के भाग्य के बारे में बताएंगे।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें