इस्राइल-हमास युद्ध की वजह से फलस्तीन का गाजा शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। पिछले एक साल से जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, इस्राइल ने दावा किया है कि उसने पिछले साल 7 अक्तूबर के हमले को अंजाम देने वाले हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया है। सिनवार के मारे जाने के बाद हमास अब गाजा के बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति को अपना सरगना बनाने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो याह्या सिनवार के सहयोगी खलील अल-हय्या को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।