Isarel Hamas Ceasefire Deal: इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध विराम समझौते में हाल के दिनों में बिगड़ते हालात और एक बार फिर युद्ध शुरू होने के आशंका के बीच हमास तीन और इस्राइली बंधकों को रिहा करने जा रहा है। हालांकि इसके बदले इस्राइल को भी सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना है।