फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump Vs Elon Musk: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच तकरार खत्म!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 12 Jun 2025 09:27 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क की माफी की सराहना की है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बुधवार को एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। यह भी कहा कि मस्क की कंपनियों के साथ सरकारी अनुबंधों की समीक्षा नहीं की जा रही। इससे पहले, मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैं पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर खेद जताता हूं। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करने से पहले मस्क ने ट्रंप को सोमवार को देर रात फोन किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी कुछ पोस्ट पर खेद व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली पोस्टों में ट्रंप के बारे में कुछ ज्यादा ही बोल गया और वे बातें बहुत आगे निकल गईं। इसी के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने अपनी उन सभी पोस्टों को भी डिलीट कर दिया है जिनमें राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापक कर और व्यय विधेयक को घृणित बताया गया था। साथ ही ट्रंप की जीत में उनके योगदान की याद दिलाई गई। एक्स पर मस्क द्वारा की गई ताजा पोस्ट ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के कुछ दिनों बाद आई है कि मस्क के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। 

आपको बता दें कि ट्रंप-मस्क में 5 जून को बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर बहस तब शुरू हुई जब ट्रंप ने मीडिया से कहा, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के कानून में कटौती की बात पर मस्क को दिक्कत होने लगी। मैं मस्क से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। इसके बाद मस्क ने ट्रंप को अहसान फरामोश बताकर कई ट्वीट किए। इस पर ट्रंप ने कहा, जब मैंने उनका ईवी पर कानूनी आदेश वापस लिया तो मस्क पागल हो गए। ट्रंप ने मस्क की कंपनी को दी जाने वाली सब्सिडी भी खत्म करने की धमकी दी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें