दुनिया को इलेक्ट्रिक कार का सपना दिखानेवाले इंजीनियर एलन मस्क का नाम आपने जरूर सुना होगा। एलन की एक कंपनी स्पेस-एक्स भी है। आज बात एलन और उनकी कंपनियों की नहीं बल्कि उनकी मां की करेंगे। एलन की मां मेय मस्क 69 साल की उम्र में मैगजीन के कवर पेज पर बतौर मॉडल आई। मेय मस्क फैशन इंडस्ट्री के सारे रूल्स को अपनी जिंदादिली से तोड़ रही हैं।