पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी मामले में राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता स्थित ईडी दफ्तर में पेश हुए। 30 अगस्त को ईडी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था।
ईडी की टीम बनर्जी से काफी देर तक पूछताछ की...और कोयला तस्करी मामले में पहले भी उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। अभिषेक बनर्जी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। अभिषेक बनर्जी, सुबह करीब 11 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में CGO कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। इससे पहले गुरुवार रात दिल्ली से 5 ईडी अफसरों की टीम उनसे पूछताछ के लिए कोलकाता पहुंची।