बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पिता अपने बेटे को बड़ी ही बेरहमी से पीट रहा है। पहले आरोपी पिता ने बच्चे को मोबाइल के चार्जर से पीटा, फिर उठा-उठाकर पटका और इसके बाद भी जब आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपी पिता ने बेटे की लातों से पिटाई की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस शख्स को हिरासत में ले लिया है।