सात दिवसीय भारत दौरे पर आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिल्ली में भांगड़ा किया। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि ट्रूडो अपने परिवार के साथ भारत आए हैं और पिछले पांच दिनों से अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। शुक्रवार को जस्टिन ट्रूडो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।