उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव निरस्त होने पर छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय के चार छात्र महाविद्यालय भवन की छत पर चढ़ गए। और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने छात्रों को नीचे उतरने को कहा, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं। छत का दरवाजा भी बंद कर दिया गया है।