उत्तरकाशी बडकोट नौगांव ब्लाक बनाल पट्टी के बखरेटी गांव में बणकी पूजन व पांडव मंडाण सात दिनों तक चला। थाती माता पूजन सम्पन हुआ। रवांई घाटी की सांस्कृतिक परम्पराओं का अनूठा मेल है पांडव मंडाण व थात पूजा। पांचवे, सातंवे या नवें वर्ष में एक बार गांव की सुख-शांति व समृद्धि के लिए की जाती है थात माता पूजन। सूत व सत नज्जा अनाज को मिला कर बुरी बलाओं से की जाती है गांव की रक्षा, रक्षासूत्र से बंधन। गांव की शांति व समृद्धी के लिए सात दिनों तक होता है हवन यज्ञ।