लोक निर्माण विभाग में वर्षों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत मेट-बेलदार कर्मचारियों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर जुटे कर्मचारियों ने जेम और प्रयाग पोर्टल के माध्यम से सेवायोजन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अगस्त 2023 को शासनादेश जारी होने के बावजूद विभाग पोर्टल से समायोजन नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन जताया और मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।