बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी का असर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर भी दिखाई दे रहा है। तीर्थ पुरोहित गिरीश उनियाल ने बताया कि बारिश के कारण श्रद्धालुओं की आमद कम हो रही है और तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास बार-बार मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलबा हटाने के बाद भी सड़क कई जगह दलदल में तब्दील है, जिससे आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि मार्ग सुचारु रखने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों से सहयोग की अपील की है।