जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निरीक्षण और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे हुए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी स्वास्थ्य कैंप, बिजली , पानी और लोगों के रहने संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरन्तर जायजा ले रहे हैं। व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी हर्षिल धराली में कमान संभाले हुए है । इस बीच जिलाधिकारी आपदा प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी तथा आपदा की इस स्थिति से निपटने के लिए लोगों को हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, आइटीबीपी, पुलिस तथा समस्त संबंधित राहत बचाव दल पूरी सक्रियता के साथ रेस्क्यू अभियान में लगे हैं। जिलाधिकारी निरंतर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए गए राहत शिविर और इनमें रखे गए लोगों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था भी देख रहे हैं। रेस्क्यू किए जा रहे लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग हैं।