फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में कल कांग्रेस निकालेगी जनाक्रोश रैली, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर उत्तरकाशी जनपद की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कल शनिवार को विशाल जनाक्रोश रैली निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों की हालत बदतर है, जबकि शासन-प्रशासन कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री हाईवे समेत जिले की प्रमुख सड़कों का वर्षों से डामरीकरण नहीं हुआ है। अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है और आमजन को छोटे-छोटे कामों के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है। कांग्रेस का आरोप है कि पूरे जनपद को खनन जिला बना दिया गया है, जहां खुलेआम खनन हो रहा है और नेता-मंत्री इसमें संलिप्त हैं। विकास कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशनखोरी हो रही है। इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय जनता के साथ मिलकर कल जनपद मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें