मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा को शुरू किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को छह माह नहीं बल्कि वर्ष भर रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय में आयोजित देवभूमि रजत महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पर्यटन नगरी सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।