फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दूसरे दिन भी गरजा वायुसेना का एएन-32 विमान, चार बार हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास जारी है। बुधवार को दूसरे दिन भी चिन्यालीसौड़ के आसमान में बहुद्देशीय परिवहन विमान एएन-32 गरजा। इस दौरान विमान ने चार बार हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। 11 दिवसीय अभ्यास के तहत बुधवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एनएन-32 विमान उड़ान भरकर दोपहर 12 बजे पहुंचा। लैंडिंग और टेकऑफ का यह अभ्यास करीब एक बजे तक जारी रहा। पांचवें राउंड में वायुसेना का यह विमान आगरा एयरबेस लौट गया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अभ्यास करती रहती है, जिसमें पायलटों को लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कराया जाता है। अब तक वायुसेना यहां एएन-32 सहित डोर्नियर, हरक्यूलिस, एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, चिनूक हेलिकॉप्टर, एमआई 17 और अपाचे आदि को उतारा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें