फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊर्जा निगम के एसई ने तीन दिन में दूसरी बार स्मार्ट मीटर को लेकर रखा पक्ष

हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Feb 2025 01:23 PM IST

स्मार्ट मीटर को लेकर मचे बवाल के बीच ऊर्जा निगम के एसई शेखर चंद्र त्रिपाठी ने तीन दिन में दूसरी बार मीटरों को लेकर पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और कहीं कोई विरोध नहीं है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में धड़ल्ले से स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ और कांग्रेसियों को हिमाचल प्रदेश जाकर धरना देना चाहिए। वहां आने-जाने के लिए डीलक्स बस की व्यवस्था मैं करूंगा।बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा की मौजूदगी में एसई ने पत्रकार वार्ता कर स्मार्ट मीटर पर स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में 9,41,418, हिमाचल में 1,32,692, जम्मू कश्मीर में 33,694 और पश्चिम बंगाल में 2,04,109 स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। कहा कि प्रीपेड मीटर कहीं नहीं लगाए जा रहे हैं। जिले में दो हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनमें से करीब 600 मीटर सरकारी कार्यालय और आवासों में लगे हैं। स्मार्ट मीटर का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। उपभोक्ता हर घंटे एप के जरिए बिजली की खपत देख सकते हैं। ऑनलाइन बिल मिल जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें