किच्छा में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वीरपाल गंगवार निवासी ग्राम शरीफनगर थाना देवरनिया बरेली का है और उनके पास से 1600 प्रतिबंधित इंजेक्सन मिले हैं। आरोपी ऑल्टो कार से इंजेक्शन बेचने किच्छा आ रहा था। बताया कि वह बरेली से इंजेक्शन लेकर आता था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अभियुक्त से इंजेक्शन तस्करी के बारे में जानकारी ली जा रही है।