चार दिन पहले किच्छा की बंगाली काॅलोनी में गोकशी में शामिल दो सगे भाईयों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तस्करों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें पैर पर गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मामले की जानकारी ली। बृहस्पतिवार की सुबह बंगाली काॅलोनी के पास नई काॅलोनी में कुछ युवकों को देखकर कट्टे में मांस भर रहे तस्कर फरार हो गए थे। गोकशी की सूचना पर बंगाली काॅलोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कट्टों में भरा डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। लोगों ने धर्म विशेष के लोगों की दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। पुलिस के साथ भारी संख्या में पीएसी लगाई गई थी व मामला किसी तरह शांत किया गया था।