रुद्रपुर में पुलिस ने कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग करने में दो गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी बरेली, रुद्रपुर व दिनेशपुर के रहने वाले हैं। जिनका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। शुक्रवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 सितंबर को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद कुछ पेशेवर अपराधियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।