केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी खेल गतिविधियों में फेंसिंग को शामिल किया है। पहले सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप की मेजबानी ऊधमसिंह नगर को मिली है। मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में खेलमंत्री रेखा आर्या ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता पांच अक्तूबर तक चलेगी। अंडर-19 का पहला मुकाबला डीपीएस के मुकुल और ऑक्सफोर्ड एकेडमी राजस्थान के प्रखर सिंह के बीच खेला गया। प्रखर सिंह 15-08 से विजयी रहा। खेलमंत्री आर्या ने कहा कि 2036 में भारत में ओलंपिक खेल आयोजित किए जाएंगे। फेंसिंग को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाएगा। वहां पर डीपीएस के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, विशिष्ट अतिथि सचिव जनरल फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया राजीव मेहता, अध्यक्ष उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन महेश नेगी, सचिव ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड डीके सिंह, सीटीओ पंकज शुक्ला, सदस्य राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग दीपक गुलाटी, राजीव गोल्डी आदि उपस्थित रहे।