विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करने के लिए 14 अगस्त 2025 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे। नगर निगम सभागार में मंगलवार को विभाजन विभीषिका समारोह के अध्यक्ष महापौर दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी। भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि यह आयोजन 14 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे अन्नया होटल में होगा। वहां पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, रवि पाल, अनिल डाबर, अश्विनी छाबड़ा, दिलप्रीत सेठी आदि मौजूद रहे।