विकास भवन सभागार रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट ने विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की और उनकी प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से पहले सांसद अजय भट्ट ने विकास भवन परिसर में महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी की और लोगों से महिला समूहों के उत्पादों को खरीदने का आह्वान किया।