फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: इंदौर की तर्ज पर लगेगा रुद्रपुर नगर में स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Sep 2025 02:26 PM IST

इंदौर की तर्ज पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने की कवायद की जा रही है। मेयर ने एसएसपी से मुलाकात की और योजना पर चर्चा की। महापौर ने पुलिस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। तय हुआ कि स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेंगे। बुधवार को मेयर ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी क्राइम नीहारिका तोमर और एएसपी रेवाधर मठपाल से मुलाकात की। मेयर शर्मा ने कहा कि वे हाल में ही इंदौर के दौरे पर गए थे। वहां पर उन्होंने अत्याधुनिक ट्रैफिक नियंत्रण प्रणाली का अध्ययन किया। इस प्रणाली को रुद्रपुर में लागू कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। पूरे निगम क्षेत्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हाईटेक एनपीआर (नंबर प्लेट रीडिंग) कैमरों से लैस किया जाएगा।शहर के सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों और प्रवेश द्वारों पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की स्वतः पहचान कर तुरंत ई-चालान जारी कर सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो किसी विशेषज्ञ कंपनी के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजी जाएगी। एसएसपी मिश्रा ने कहा कि रुद्रपुर पुलिस के पास पहले से ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सुविधा उपलब्ध है। अब उसमें अत्याधुनिक कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सिस्टम को एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा। इससे आम जनता को न केवल बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी अप्रत्याशित सुधार देखने को मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें