रुद्रपुर कलक्ट्रेट में हुई जिला योजना की बैठक में उस वक्त माहौल गरमा गया जब कांग्रेस विधायकों ने उनसे योजनाओं के प्रस्ताव नहीं लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी मंत्री को पिछली बैठक में दिए उनके निर्देशों को भी याद दिलाया। कांग्रेस के तीन विधायक और एक विधायक प्रतिनिधि बैठक का बहिष्कार कर कलक्ट्रेट के गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधूरे कोरम में हुई बैठक को अवैध करार दिया और दोबारा बैठक कराने की मांग की।