फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: कल्याणी में केमिकल से मछलियों की मौत से लोगों में नाराजगी

हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:27 PM IST

छठ महापर्व के मौके पर रुद्रपुर शहर के बीच से होकर गुजरने वाली कल्याणी नदी में केमिकल से मछलियों मरने से मौत से लोगों में नाराजगी है। नदी के किनारे स्थित अटरिया मंदिर पर हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही थी। रविवार को नदी में रसायन डालने से नदी में मछलियों की मौत हो गई और कुछ देर बाद मछलियां ऊपरी सतह पर तैरने लगीं। सोमवार को घाट पर पूजा की तैयारी कराने पहुंचे लोगों ने नदी में मरी हुई मछलियां को तैरता देखा तो वह आक्रोशित हो उठे। नदी के दोनों किनारों पर पूजा की तैयारी में जुटे लोगों ने कहा की छठ पूजा का बहुत बड़ा महत्व होता है। इस मौके पर इस प्रकार का कृत्य करना उचित नहीं। इससे लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंची है। बताया की पूजा स्थल के नजदीक नदी में मरी हुई मछलियों के बीच महिलाओं को अर्घ्य देना पड़ेगा। आरोप है कि एक कंपनी ने नदी में केमिकल डाला। जिससे मछलियां मरीं। इधर, एडीएम पंकज उपाध्याय का कहना है कि मामले की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कराई जाएगी। साथ ही नदी में बार-बार हो रही घटना को रोकने के लिए निगरानी के लिए कहा जाएगा। किसी कंपनी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें