विजय दिवस के अवसर पर खेल और पुलिस विभाग की ओर से ओपन बालक व बालिका क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में सौ बालक और 20 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ में एक से पांच स्थान तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को विजय दिवस के मौके पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्पर्धा में बालक वर्ग में स्पोर्टस स्टेडियम, पंतनगर, ट्रांजिट कैंप सहित शहर भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन बालक वर्ग में पुष्कर चंद, धीरज सिंह बिष्ट, अनुपम, दीपक कुमार, भावेश और अभिषेक का प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं बालिका वर्ग में अजरा वियाशा, दीपा रावत, गुंजन, चांदनी, खुशी रॉय और डोली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां खिलाड़ियों जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह घने कोहरे और ठंड के बावजूद छह बजे से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर हरीश राम, मोहित, एथलेटिक्स प्रशिक्षक ममता बोहरा, बॉस्केटबाल प्रशिक्षक सुधा जोशी, मो. आमिर आदि मौजूद रहे।