फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एक लाख का इनामी कुख्यात योगेश भदौड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा

काशीपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय रहे एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश योगेश भदौड़ा को आईटीआई पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए है। पुलिस की टीमें उससे पूछताछ करने में जुटी हैं। आईटीआई पुलिस को बुधवार की सुबह दस बजे डायल 112 टीम से सूचना मिली कि चैती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति खंडहर के पास पिलखन के नीचे खड़ा है। इस सूचना पर एसआई हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता ग्राम भदौड़ा थाना रोहटा जिला मेरठ निवासी योगेश मलिक पुत्र भोपाल सिंह बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि योगेश मलिक उर्फ योगेश भदौड़ा के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली आदि जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, आर्म्स व गैगेंस्ट र एक्ट के 40 से अधिक मुकदमें दर्ज थे। वह यूपी की टॉप 25 सूची का हिस्ट्रीशीटर था। दिसंबर, 2025 में वह सिद्धार्थनगर जेल से जमानत पर छूटा था। तब से वह कोर्ट से भगौड़ा घोषित होने के मुकदमें में फरार चल रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें